जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए नीतीश, दोबारा संभालेंगे पद

By: Oct 31st, 2019 12:02 am

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अगले तीन साल के लिए जनता दल (यूनाइटे) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। ऐसे में उनका कार्यकाल साल 2022 तक रहेगा। बता दें कि नीतीश साल 2016 में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। 2016 में जब शरद यादव पार्टी अध्यक्ष पद के पद से हटे थे, तब उनकी जगह नीतीश कुमार ने पार्टी संभालने की जिम्मेदारी ली थी। दिल्ली में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उनके अध्यक्ष बनने की विधिवत घोषणा की जाएगी।

 

 

 

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App