जन्मदिन पर रोपे पौधे, मरीजों को बांटे फल

By: Oct 1st, 2019 12:20 am

रोटरी प्रेजिडेंट और एक्स प्रेजिडेंट ने अलग अंदाज में मनाया जन्मदिन

पांवटा साहिब –रोटरी क्लब पांवटा के प्रेजिडेंट रोटेरियन अनिल सैणी व एक्स प्रेजिडेंट रोटेरियन सुमेश वर्मा ने अपना जन्मदिवस बिलकुल अलग अंदाज में मनाया। सबसे पहले तिबत्तेन स्कूल भूपपुर में रोटरी पांवटा ने अपने सातवें इंटरेक्ट क्लब की स्थापना की। उसके बाद यमुना पथ पर जाकर पौधारोपण किया। इस दौरान सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचकर मरीजों के साथ समय व्यतीत कर उन्हें फल वितरित किए। रोटरी पांवटा के ग्रीटिंग चेयरमैन रिपुदमन सिंह कालरा ने बताया कि इसके साथ रोटरी क्लब ने यह प्रथा शुरू की है कि हर रोटेरियन अपने जन्मदिन पर यमुना पथ पर एक पौधा लगाएगा। इस योजना के तहत अभी तक यमुना पथ पर कई पौधे लगाए जा चुके हैं, जिससे पथ के किनारे हरियाली देखने को मिल रही है। इस मौके पर प्रेजिडेंट अनिल सैणी ने कहा कि पिछले कुछ समय से यमुना पथ पर घूमने वालों की संख्या मंे काफी बढ़ोतरी हुई है। सिविल अस्पताल में फल वितरित करते हुए रोटेरियन सुमेश वर्मा ने कहा कि समाज में विभिन्न प्रकार की सेवा की जा सकती है उनमंे से एक यह भी है। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि मरीजों को फल वितरित करना, पौधारोपण करना न केवल वातावरण और समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है, बल्कि आत्मिक शांति के लिए भी बहुत मददगार साबित होता है। इस मौके पर रोटेरियन अरुण शर्मा, डा. प्रवेश सबलोक, शांतिस्वरूप गुप्ता, एनपीएस नारंग, सुनीता शर्मा, हरदेश बत्रा, हिमांशु भाटिया, गुरप्रीत सिंह, डा. सूरज भयाना, अरविंद मारवाह, डा. संजीव सहगल और डा. अमिताभ जैन आदि भी मौजूद रहे।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App