जालंधर के डीसी ने किया ग्रीन दीपावली मनाने का आग्रह

By: Oct 28th, 2019 12:02 am

जालंधर – पंजाब में जालंधर के उपायुक्त वरिंदर कुमार शर्मा ने रोशनी के पर्व पर जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ग्रीन और पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने का आह्नान किया। श्री शर्मा ने कहा कि जीवन के सभी क्षेत्रों के लोग अपने घरों को मिट्टी के दीयों से सजाते हैं। यह त्योहार हम सभी पूरी श्रद्धा और पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का एक महत्त्वपूर्ण संदेश देता है और इस दीपावली में हमें पौधारोपण करके प्रदूषण जैसी बुराइयों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App