जीत के लिए पसीना बहा रहे दल

By: Oct 15th, 2019 12:02 am

हरियाणा विधानसभा चुनावों में विजय के लिए राजनीतिक पार्टियों ने तेज किया प्रचार

पंचकूला – हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार जोरो पर हैं। सभी पार्टियां अपने-अपने प्रचार में लगी हुई हैं। अब इस प्रचार का समय बहुत कम है और सभी पार्टियां भर भर कर रैलिया जनसभाएं कर रही हैं।  आपको बता दें कि भाजपा के दिग्गज नेता अपना 75 पार का नारा पूरा करने के लिए जीतोड़ कोशिश कर रहे है । दरअसल अब कांग्रेस को भी लग रहा है की उनकी पार्टी का प्रचार अब हरियाणा में बड़े नेताओं से ही होना चाहिए इसलिए हरियाणा में कांग्रेस का प्रचार करने पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी खुद पार्टी का प्रचार करने के लिए हरियाणा में दस्तक देने वाले है क्योंकि प्रचार के लिए अब केवल छह दिन शेष है। इसलिए भाजपा की तहफ से पार्टी के कद्दावार  नरेंद्र मोदी खुद प्रचार के लिए हरियाणा में चार रैलियां करेंगे भाजपा ने पार्टी के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी यहां तक की हरियाणा में 75 से ज्यादा सीटें लाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूदा गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा आकर बीजेपी का परचम लहराने के लिए जनता को भाजपा के विशवास में ले चुके हैं। लेकिन अब बारी नरेंद्र मोदी व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जहां हरियाणा के बल्लभगढ़ में नरेंद्र, मोदी रैली करेंगे वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी नूंह में पार्टी के लिए वोट प्रचार करेंगे। सप्ताह में दूसरी बार हरियाणा में आ रहे अमित शाह ऐलनाबाद, टोहाना, समालखा में रैलियां कर दर्जन प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। वहीं बल्लभगढ़ और नूंह में रैलियों को लेकर सियासी पारा गर्म हो चुका है भले ही  रैली अलग-अलग जिलों में हो, लेकिन दोनों एक दूसरे के निशाने पर होंगे। अब जनता की निगाहें भी दोनों रैलियों पर टिकी होगी। नूंह की रैली के बाद राहुल गांधी का भी प्रचार का कोई शेड्यूल तय नहीं है, लेकिन पीएम मोदी बल्लभगढ़ की रैली के बाद मंगलवार को कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी व मध्य हरियाणा के दौरे पर होंगे। उधर पीएम मोदी की रैली को देखते हुए कुरुक्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App