ज्ञानलोक

By: Oct 10th, 2019 12:05 am
  1. हाल ही में किस देश ने 2032 ओलंपिक की मेजबानी के लिए औपचारिक बोली लगाई है?

(क) इंडोनेशिया

(ख) भारत

(ग) फिलीपींस

(घ) न्यूजीलैंड

  1. भारत की खगोलीय सोसाइटी की पहली महिला अध्यक्ष कौन हैं?

(क) जीसी अनुपमा

(ख) देसिका चरी, के

(ग) चित्रा, डी.एम.

(घ)  देविका एस

  1. एंटबोट जीपीएस या मैपिंग के बिना नौवहन क्षमता रखने वाला पहला चलने वाला रोबोट है। इसे किसने डिजाइन किया था?

(क)  एनआरईसी

(ख)  सीएनआरएस और एएमयू

(ग)  यूनिवर्सिटी ऑफ हर्टफोर्डशायर के एडेप्टिव सिस्टम्स रिसर्च ग्रुप

(घ) नेस्ले

  1. पूर्व अंतरिम राष्ट्रपति और पूर्व अफगान मुजाहिदीन कमांडर का 93 वर्ष की आयु में निधन कौन था?

(क) यार मोहम्मद तोखी

(ख) सिबघतुल्लाह मोजादेदी

(ग)  महाराम दुर्रानी

(घ) अबदुल्ला हनज़ानई

  1. केंद्रीय कपड़ा मंत्री, स्मृति जुबिन ईरानी ने किस राज्य में मुगा रेशम बीज उत्पादन केंद्र का उद्घाटन किया?

(क) मेघालय

(ख) तमिलनाडु

(ग) आंध्र प्रदेश

(घ) उत्तराखंड

उत्तर 1 क 2 क 3ख 4ख 5क

वैज्ञानिकों ने खोजे शनि के 20 नए चांद

अब 82 हुई ग्रह के चंद्रमाओं की संख्या, बृहस्पति को भी छोड़ा पीछे

खगोलशास्त्रियों ने सौरमंडल के प्रमुख ग्रह शनि के 20 नए चांद की खोज की है। इसके बाद इस ग्रह के पास चंद्रमाओं की संख्या 82 हो गई है। ज्यादा चंद्रमाओं के मामले में शनि ने बृहस्पति को पीछे छोड़ दिया है। बृहस्पति के चंद्रमाओं की संख्या 79 है। खगोलशास्त्रियों के अनुसारए शनि का चक्कर लगा रहे छोटे-छोटे चंद्रमाओं की संख्या 100 से अधिक हो सकती है। खगोलशास्त्रियों के अनुसारए शनि के नए खोजे गए चंद्रमाओं में 17 शनि के घूमने की दिशा से उलटा, जबकि तीन उसकी दिशा में चक्कर लगा रहे हैं। वैज्ञानिकों ने शनि के नए खोजे गए चंदमाओं के नाम रखने के लिए प्रतियोगिता भी शुरू की है। इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन के माइनर प्लेनेट सेंटर में यह घोषणा की गई। खगोलशास्त्रियों का यह भी कहना है कि शनि के ये छोटे.छोटे चंद्रमा किसी बड़े चंद्रमा के टूटने से बने हो सकते हैं। ये चांद शनि से इतनी दूरी पर हैं कि इन्हें एक चक्कर पूरा करने में दो से तीन साल लग जाते हैं। इन चंद्रमाओं के अधययन से वैज्ञानिक यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि शनि किस चीज से बना है। शनि के चक्कर लगाने वाले सबसे छोटे चंद्रमा की परिधि पांच किमी है। वहीं, बृहस्पति के सबसे छोटे चांद की परिधि 1.6 किमी है। इससे छोटे चांद को खोजने के लिए और शक्तिशाली टेलीस्कोप की जरूरत है।

पिछले साल खोजे थे 12

अमरीका में वाशिंगटन के कार्नेजी इंस्टीच्यूट फॉर साइंस खगोलविद स्कॉट शेफर्ड ने कहा कि यह पता करना मजेदार था कि शनि चंद्रमा की संख्या के मामले में सौर मंडल का राजा बन गया है। शेफर्ड ने पिछले साल ही शनि के 12 नए चांद खोजे थे। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि बृहस्पति एक मामले में खुश हो सकता है। उसके पास अब भी सौर मंडल के सभी ग्रहों में सबसे बड़ा चंद्रमा है। बृहस्पति ग्रह का चंद्रमा जैनिमेड करीब-करीब पृथ्वी के आकार का आधा है। शनि के नए मिले हर चंद्रमा की परिधि ज्यादा से ज्यादा पांच किमी है।

नई नियुक्ति

राजपुरोहित संभालेंगे राजस्थान निवार्चन आयोग के सचिव की कमान

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्यामसिंह राजपुरोहित ने बुधवार को राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव का कार्यभार संभाल लिया। उप सचिव अशोक जैन ने उन्हें कार्यभार संभलाया और विभाग से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दी। इस अवस पर श्री राजपुरोहित ने कहा कि निर्वाचन आयोग में काम करना एक नया अनुभव होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नवंबर माह में होने वाले निकाय चुनाव स्वतंत्र-निष्पक्ष और शांतिपूर्ण करवाना सबसे अहम काम होगा।

रशियन कंपनी ने लांच किया सोने का आईफोन

लग्जरी आईफोन डिजाइन करने वाली रशियन कंपनी कैवियार ने ऐप्पल की लेटेस्ट आईफोन सीरीज से आईफोन 11प्रो का नया डिजाइन लांच किया है। इसका नाम विक्ट्री रखा गया है और डिवाइस के बैक पैनल पर लेटर ‘वी’ उकेरा गया है। यह रियर पैनल को दो हिस्सों में बांटता है, साथ ही चौकोर कैमरा सेटअप भी इसमें गायब कर दिया गया है, जिसकी तुलना कुछ लोग स्टोव तो वहीं, कुछ इलेक्ट्रिक रेजर से कर रहे थे। कंपनी का यह लिमिटेड एडिशन सामान्य से ज्यादा खूबसूरती और उत्कृष्ठता का नमूना है। आईफोन 11प्रो और आईफोन 11प्रो मैक्स दोनों के ही अलग-अलग हैंड-क्राफ्टेड डिजाइन उपलब्ध हैं लेकिन कैमरा लेंस के आसपास ग्लास का चौकोर पैनल नहीं, दूसरा डिजाइन एलिमेंट बायर्स को देखने को मिलेगा। अगर आप इस लग्जरी स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ब्लैक एलिगेटर लेदर फिनिश चाहते हैं, तो आपको 12,000 डालर (करीब 8.5 लाख रुपए) से ज्यादा खर्च करने होंगे।

मिलेगा स्क्रीन प्रोटेक्शन

एडिशनल स्क्रीन प्रटेक्शन के साथ आने वाले इस डिवाइस की कीमत 4000 डालर (करीब 2,84,000 रुपए) से शुरू होगी। बता दें, सबसे सस्ता वेरियंट विक्ट्री टाइटेनियम है, जो 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत 4,290 डालर (करीब 3.4 लाख) रखी गई है। इसके अलावा बढ़ते स्टोरेज और बेहतर वेरियंट के लिए आपको इसकी ज्यादा कीमत चुकानी होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App