…ताकि आराम से घर पहुंच पाएं आप

By: Oct 16th, 2019 12:20 am

बीबीएन में कार्यरत कामगारों को दिवाली पर मिलेगी एक्सट्रा बस सेवा,एचआरटीसी नालागढ़ डिपो यात्रियों को देगा खास सुविधा

नालागढ़ -दीपावली पर्व पर औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के उद्योगों व अन्य कामों से जुड़े लोगों की सुविधा के लिए एचआरटीसी नालागढ़ डिपो 40 अतिरिक्त बस ट्रिप चलाएगा, ताकि यहां कार्यरत कामगारों सहित लोगों को अपने-अपने घरों को आने जाने के लिए सुविधा मुहैया हो सके। एचआरटीसी नालागढ़ डिपो की यह बस सेवा दीपावली पर्व से शुरू होगी। इन एक्सट्रा बस ट्रिपों के चलने से लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि दीपावली पर्व पर चार बजे बसें चलनी बंद हो जाएंगी, ताकि चालक परिचालक भी अपने घरों में जाकर दीवाली मना सके, लेकिन जरूरत के मुताबिक बस सेवाएं जारी रहेंगी। जानकारी के अनुसार दीपावली पर्व से पूर्व ही एचआरटीसी नालागढ़ डिपो ने ऐसे ट्रिपों को चलाने की तैयारियां कर दी है, जो कि दीपावली पर्व तक चार दिनों तक चलेंगे। इन ट्रिपों के चलने से बीबीएन क्षेत्र में कार्यरत कामगारों व अन्य लोगों को लाभ मिलेगा, जिन्होंने दीपावली पर्व पर अपने घरों को जाना या वापस आना है। एचआरटीसी नालागढ़ डिपो ने औद्योगिक क्षेत्र होने के चलते बीबीएन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से यह अतिरिक्त बस सेवाएं प्रदान कर रहा है, ताकि यहां पर कार्यरत कामगारों व अन्य लोगों को बस सेवाओं का भरपूर लाभ मिल सके और वह किसी परेशानी के बिना अपने गंतव्य तक पहंुच सके और वापिस आ सके। एचआरटीसी नालागढ़ डिपो ने 40 अतिरिक्त बस ट्रिप चलाए जाएंगे, जो अंबाला, चंडीगढ़, दिल्ली, शिमला, मंडी, धर्मशाला, चंबा, पठानकोट, बैजनाथ, सरकाघाट, कांगड़ा, पालमपुर, ज्वालाजी, हमीरपुर, जोगिंद्रनगर आदि को अपनी सेवाएं देंगी। इन ट्रिपों के चलने से बीबीएन के उद्योगों में कार्यरत कामगारों व अन्य लोगों को मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ रहा है और वह आसानी से अपने गंत्तव्य तक पहंुच रहे है। गौरतलब है कि औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में हिमाचली सहित प्रवासी कामगारों की बहुतयात है और दीपावली पर्व पर करीब करीब सभी कामगार व लोग अपने घरों को जाते हैं, ताकि वह अपने घरों पर परिवार सहित दीपावली पर्व मना सके। औद्योगिकरण के बाद जहां देश के कोने कोने से लोग काम की तलाश में यहां आए है, वहीं हिमाचल के सभी क्षेत्रों से यहां कामगार कार्य करते है। दीपावली पर्व पर अपने घरों को आने-जाने के लिए कामगारों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ती है और बसों की सुविधा मुहैया करवाने के दृष्टिगत एचआरटीसी नालागढ़ डिपो प्रबंधन द्वारा यह अतिरिक्त ट्रिप चलाएगा, ताकि कामगारों व अन्य लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App