दशहरे में खेलों पर खर्च होंगे पांच लाख

By: Oct 5th, 2019 12:20 am

कुल्लू –अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में ग्रामीण खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस बार महिला कबड्डी खेल को भी शामिल किया जाएगा। इस बार महिला कबड्डी को शामिल किया जा रहा है। दशहरा उत्सव समिति नौ से 11 अक्तूूबर तक विभिन्न ग्रामीण खेलों का आयोजन करवाने जा रही है। इनमें पहली बार राज्य स्तरीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा उत्तर क्षेत्रीय वालीबाल प्रतियोगिता एवं जिला कुल्लू की आमंत्रित महिला कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण खेल उत्सव में जिला स्तरीय कबड्डी व वालीबाल प्रतियोगिता और महिला मंडल रस्साकशी का भी आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय कबड्डी एवं वालीबाल प्रतियोगिता में केवल कुल्लू जिला के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इस बार खेलकूद प्रतियोगिताओं पर पांच लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। पिछले साल की भांति इस बार खेल राशि को बढ़ा दिया गया है।  इस प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा दशहरा उत्सव को और सफल बनाने के लिए भाषा विभाग ने दो लाख से दस लाख राशि बढ़ाई है, जबकि पर्यटन विभाग 25 लाख रुपए देगा। उत्सव को आकर्षित बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय दशहरा कमेटी ने तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी हैं। अंतरराष्ट्रीय दशहरा कमेटी के अध्यक्ष एवं वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता की राशि को पांच लाख कर दिया है।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App