दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार

By: Oct 18th, 2019 12:01 am

अंबाला। महिला पुलिस थाना अंबाला में दर्ज दहेज उत्पीड़न के मामले में गत दिवस पुलिस ने कार्यवाही करते आरोपी राहुल उर्फ हरी निवासी दयाल बाग महेशनगर अंबाला छावनी को गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया और न्यायालय के आदेशानुसार जमानत पर रिहा किया गया।  इस मामले के संबंध में शिकायतकर्ता पीडि़त महिला ने महिला पुलिस थाना अम्बाला में 25 सितंबर 2019 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी व तीन अन्य आरोपी महिला मिलकर विवाह के कुछ समय से ही अधिक दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट करते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App