दिवाली…गिफ्ट मिलीं दो इलेक्ट्रिक बसें

By: Oct 23rd, 2019 12:22 am

शहर में कल से दौड़ेगी सात मीटर बस, अगले माह तक पहुंचेंगी 18 अतिरिक्त बसें

शिमला –दीपावली पर्व पर राजधानी शिमला को दो इलेक्ट्रिक बसें गिफ्ट के रूप में मिल गई हैं। ये दोनों बसें सात मीटर लंबी हैं, जो गुरुवार से शहर में दौड़ेंगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोनों बसों की पासिंग कर दी गई है। हालांकि इस महीने 20 ऐसी बसें आनी थीं, लेकिन पहले चरण में दो ही बसें पहुंच पाईं। ऐसे में अब अगले माह 18 अतिरिक्त बसें आएंगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम का दावा है कि शिमला शहर में अगले महीने सात मीटर इलेक्ट्रिक बस सेवा उपलब्ध मिलेगी। इसके लिए सभी औपचारिकाताएं पूरी कर दी गई हंै। जल्द ही नई बसें शिमला पहंुचनी शुरू हो जाएंगी। शिमला के लिए नई बसें तैयार होे रही हैं। जल्द ही निगम प्रबंधन का एक दल दिल्ली रवाना हो रहा है, जो दिल्ली में तैयार हो रही बसों का निरीक्षण करेगा। इस दौरान इन बसों में शिमला व पहाड़ी क्षेत्रों के हिसाब से मोडिफिकेशन भी करवाई जाएगी। बसों का निरीक्षण करने के बाद बसें शिमला पहुंचनी शुरू हो जाएंगी। गौरतलब है कि शिमला शहर में पहले से ही नौ मीटर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रही हंै। इन बसों को शहर के लोकल रूटों पर चलाया जा रहा है। नई बसों के आने के बाद जनता को और बेहतर सुविधा मिलेगी। शिमला शहर में नई बसों के आने के बाद बसों की संख्या 50 हो जाएगी। इसके अलावा शिमला में 11 इलेक्ट्रिक टैक्सियां भी चल रही हैं।

पुरानी बसों से रिप्लेस होंगी नई

शिमला में विभिन्न रूटों पर मौजूदा समय में डीजल बसें चल रही हैं। नई इलेक्ट्रिक बसें आने के बाद इन बसों को पुरानी डीजल बसों से रिप्लेस किया जाएगा। शिमला को आने वाली नई बसों को शहर के लोकल रूटों पर चलाया जाएगा। इन बसों के आने से शहर में जनता को आवाजाही के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App