दूसरी राजधानी पर स्थिति स्पष्ट करे प्रदेश सरकार

By: Oct 11th, 2019 12:30 am

धर्मशाला – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य आशा कुमारी, महासचिव केवल पठानिया और पूर्व विधायक अजय महाजन ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने विकास के नाम पर हिमाचल की जनता से धोखा किया है। आशा कुमारी ने कहा कि जब से हिमाचल में भाजपा सरकार बनी है, धर्मशाला में एक भी विकास कार्य नही हुआ है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार कांगड़ा की जनता को यह नहीं बता पाई कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने धर्मशाला को दूसरी राजधानी का दर्जा दिया था, लेकिन भाजपा सरकार इस कार्य को आगे नही बढ़ाना चाहती।  आज तक भाजपा सरकार ने यह साफ नहीं किया कि धर्मशाला दूसरी राजधानी चलाने के लिए क्या योजना बनाई है। इससे साफ पता चलता है कि भाजपा सरकार ने कांगड़ा की जनता से धोखा किया है। उपचुनावों में जनता कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमतों से जिताकर भाजपा को झूठ बोलने की सजा देगी। उन्होंने कहा कि यहां नए कार्यालय खोलने के बजाए उल्टे सरकार कांगड़ा के कार्यालयों को उठा कर मंडी भेज रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App