धोनी का नाम फैला रहा सबसे अधिक ‘वायरस’

By: Oct 23rd, 2019 12:06 am

नई दिल्ली – एमएस धोनी देश के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर्ज में हैं। इसीलिए फैंस लगातार उनके बारे में जानना चाहते हैं। हालांकि उनकी लोकप्रियता अब नेटिजंस के लिए खतरनाक साबित हो रही है। यह बात सामने आई है कि सर्च इंजन पर पूर्व कप्तान धोनी के बारे में कोई जानकारी ढूंढने के साथ ही खतरनाक वायरस आपके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों को जद में ले लेती है। सॉफ्टवेयर सिक्योरिटी सोल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी मैकफे की ‘मोस्ट डेंजरेस सेलिब्रिटी 2019’ की सूची में धोनी को पहले स्थान पर रखा गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App