निरंकारियों का समागम

By: Oct 8th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – माता सुदीक्षा जी महाराज के द्वारा 72वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के लिए स्वैच्छिक सेवा का उद्घाटन संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, नजदीक समालखा, जीटी रोड पर किया गया। यह समागम 16 से 18 नवंबर, 2019 तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, नजदीक समालखा, जीटी रोड पर होने जा रहा है। इस अवसर पर सेवादल के अधिकारी, स्वयंसेवक और दिल्ली एवं इसके आसपास के क्षेत्रों, चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, मनिमाजरा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान इत्यादि राज्यों से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सेवा का शुभारंभ किया।  बता दें कि यह समागम संत निरंकारी मिशन की निजी भूमि पर दूसरी बार आयोजित होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App