न्यूयार्क की सड़कों पर प्रियंका

By: Oct 10th, 2019 12:06 am

कइ बार न्यूयॉर्क की गलियों से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में अपने फैशन स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहने वाली प्रियंका फिर से न्यूयॉर्क में दिखाई दीं। इस बार उनकी तस्वीरों के वायरल होने की वजह थी उनका लुक और उसके साथ उनका पालतू डॉगी। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं, जहां उनके साथ उनका डायना भी नजर आ रहा था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस दौरान प्रियंका ने पहले कुत्ते को गोद में ले रखा था और उसके बाद उसे वॉक करवाती नजर आईं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का पालतू डॉगी भी उन्हीं की तरह काफी फेमस है। इतना ही नहीं इस डॉगी का इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट भी है, जिसके लाखों फॉलोअर्स हैं। कई बार अपने कपड़े को सुर्खियों में आया ये डॉग प्रियंका को काफी पसंद है और प्रियंका चोपड़ा कई बार इसके साथ दिख चुकी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने कुत्ते को घुमाते समय वाइट मिडी ड्रेस पहन रखी थी, जिस पर पिंक फूल बने हुए थे। तस्वीरों से लग रहा है कि प्रिंयका को डायना को संभालना मुश्किल हो रहा था और इसके लिए एक्ट्रेस को काफी मेहनत करनी पड़ रही थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App