पाक ने गुरु नानक देव पर जारी किया सिक्का

By: Oct 31st, 2019 12:02 am

इस्लामाबाद। सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान सरकार ने एक विशेष सिक्का जारी किया है। यह सिक्का करतारपुर स्थित दरबार साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को दिया जाएगा।  सिक्के के एक तरफ गुरु नानक देव जी के जन्म स्थान ननकाना साहिब का चित्र है, तो दूसरी ओर इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान और 50 लिखा हुआ है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App