प्रदेश में 37 साल बाद देरी से लौटा मानसून

By: Oct 12th, 2019 12:01 am

शिमला – आखिरकार मानसून ने हिमाचल को अलविदा कह ही दिया। हिमाचल के इतिहास में 37 साल बाद पहली बार मानसून अक्तूबर में रुखसत हुआ है। शिमला विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हिमाचल से 1982 के बाद इस बार इतनी देरी से मानसून ने अलविदा कहा है। जानकारी के अनुसार 2013 के बाद भी राज्य में सितंबर के अंत तक मानसून लौट जाता था। हैरत यह है कि इस वर्ष इतनी देरी से बरसात का मौसम राज्य में खत्म हुआ है, बावजूद इसके मौसम केंद्र की मानें तो बारिश 10 प्रतिशत प्रदेश में कम हुई है। हिमाचल में 685.5 मिलीमीटर बारिश इस बार रिकार्ड की गई है। वहीं, बिलासपुर जिले में सबसे ज्यादा 27 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इसके अलावा आठ जिलों में सामान्य बारिश और तीन जिलों में बरसात में कमी आंकी गई है। राज्य  में अब 17 अक्तूबर तक बारिश व बर्फबारी के कोई आसार नहीं है। अगर शुक्रवार की बात करें, तो मौसम साफ रहा। लोगों ने खिली धूप का आनंद उठाया। अहम यह है कि प्रदेश में बरसात खत्म होने के साथ ठंड का भी आगाज हो गया है। राज्य के उंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। सुबह व शाम शीतलहर चल रही है। वहीं, शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री कम रहा, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में 2.0, व सबसे उच्चतम तापमान ऊना में 32.3 डिग्री रिकार्ड किया गया।

कहां, कितना तापमान

शहर  अधिकतम  न्यूनतम

शिमला    21.6       11.6

सुंदरनगर  28.2       12.3

भुंतर       28.0       10.5

कल्पा     19.7       5.2

धर्मशाला   22.6       15.2

ऊना       32.5       16.8

सोलन     26.5       11.8

नाहन      28.2       18.1

केलांग     16.6       2.0

कांगड़ा    29.0       14.6

बिलासपुर 29.5       16.5

हमीरपुर    29.2       16.4

चंबा       26.6       12.1

डलहौजी  15.2       12.0


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App