प्रॉक्टर एंड गैंबल ने ठिकाने लगाई गंदगी

By: Oct 14th, 2019 12:20 am

बद्दी-प्रॉक्टर एंड गैंबल उद्योग ने बद्दी में प्लास्टिक कचरा संग्रह और अपशिष्ट सफाई अभियान चलाया जो की प्रधान मंत्री के निर्देशों और कंपनी को-आपरेट सामाजिक प्रतिनिधि कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। इसका थीम स्वच्छ भारत-स्वच्छता ही सेवा (स्वच्छ भारत अभियान-प्लास्टिक कचरा संग्रह) विषय रखा गया , यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता परवीन कुमार गुप्ता तथा बीबीएन विकास प्राधिकरण और उनकी टीम की सहायता के साथ चलाया गया। यह सफाई अभियान तीन दिन तक लगातार चला  जिसमें 10 टन प्लास्टिक कचरा और दूसरा कचरा उठाया गया और यह कचरा निष्पादन की डंपिंग साइट पर भेजा गया। परवीन कुमार गुप्ता ने इस सीएसआर अभियान का शुभारंभ  किया और कहा की यह बहुत अच्छा कार्य है और प्रोक्टर एंड गैंबल के कार्य से अन्य उद्योगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ऐसे कार्यक्रमों में मदद करने के लिए हर समय तैयार है। कार्यक्रम में जेपी भदोला गवर्नमेंट रिलेशन मैनेजर ने कहा कि प्रोक्टर एवं गैंबल उद्योग पर्यावरण सरंक्षण एवं संवर्धन के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। प्रोक्टर एंड गैंबल बद्दी की तरफ से जेपी भदोला, बलजीत, वासीम फाहमी,  सीमा मेनोन, रोहित दिओरा के दिशा-निर्देशों तथा कंपनी के अन्य कर्मचारियों नवजोत, बलराज, सुरजीत, योगेश, आशीष, सुदर्शन, देवेश्वर, निधि, रूप सिंह अरुण, नील कमल, सुन्नी, मुनीश तथा अन्य 80 के करीब लोगों ने इसमें भाग लिया और क्षेत्र को सुंदर बनाने का संकल्प लिया। पी एंड जी सामाजिक प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए इसे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा कंपनी एम्प्लाइज द्वारा खूब सराहा गया और समर्थन किया गया


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App