बीच ब्यास में फंसी दो महिलाएं

By: Oct 25th, 2019 12:22 am

लकड़ी के लिए गई थीं गृहिणियां, मनाली प्रशासन ने सूचना मिलते ही किया रेस्क्यू

मनाली – अलेउ गांव की दो महिलाओं को नदी पर बने टापू में लकड़ी इक्ट्ठा करना उस समय महंगा पड़ा जब ब्यास नदी का पानी टापू के दोनांे तरफ  बहने लगा और महिलाएं नदी के बीच में ही फंस गईं। ऐसे में मनाली प्रशासन को रेस्क्यू अभियान चला महिलाओं को सुरक्षित नदी के बीच से बाहर निकालना पड़ा। जानकारी के अनुसार अलेउ गांव की दो महिलाएं गरुवार सुबह सूखी लकडि़यां लेने के लिए क्षेत्र में बहने वाली ब्यास नदी के टापू के जंगल मंे गई थीं। दोपहर को जब महिलाएं टापू से वापस गांव लौटने लगी, तो उन्होंने देखा कि टापू के दोनों तरफ ब्यास नदी का पानी बह रहा है, जबकि जिस रास्ते से वह टापू पर पहुंची थी, वह भी पानी में डूब चुका है। ऐसे में महिलाओं ने मदद मांगने का भी प्रयास किया, लेकिन शुरुआती चरण में वह कामयाब नहीं हो पाई। कुछ देर बाद गांव के कुछ युवाओं ने महिलाओं की चीखने की आवाज सुनी और नदी के समीप पहुंच कर देखा तो वह भी हैरान हो गए। ऐसे में गांव के कुछ युवाओं अपने स्तर पर महिलाओं को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया, वहीं उन्होंने इसकी सूचना गांव के लोगों को भी दी। बताया जा रहा है कि नदी का बहाव फोरलेन के निर्माण कार्य मंे जुटी कंस्ट्रक्शन कंपनी के कामगारों ने अचानक मोड़ दिया था, जिस कारण महिलाएं टापू में ही फंस गईर्ं। गांव कमेटी अलेउ के युवा महेंद्र, विजय कुमार, गनथु राम, तारा देवी, दिले राम, कमला देवी ने बताया कि फोरलेन सड़क निर्माण में जुटी कंपनी ने अपने काम की सुविधा को देखते हुए ब्यास नदी के रुख को बिना ग्रामीणों को जानकारी दिए मोड़ दिया। उन्होंने कहा कि नदी का रुख बदलने जाने के कारण ही टापू के जंगल में लकड़ी लेने गई महिलाएं टिकमी देवी व एक अन्य महिला बीच नदी में फंस गईं। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना प्रशासन व वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही प्रशासन व वन विभाग हरकत में आया और महिलाओं को रेक्सयू करने का काम शुरू किया गया। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी का कहना है कि फोरलेन का निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों से इस संबंध में जवाब मांगा जाएगा, वहीं उन लोगों के खिलाफ भी प्रशासन कार्रवाई करेगा, जिन्होंने बिना किसी के अनुमति के ब्यास नदी का रूख मोड़ा है। उन्होंने बताया कि नदी के बीचों-बीच टापू के जंगल  मे फंसी महिलाओं को गुरवार शाम को सुरक्षित रेस्क्यू करने में प्रशासन ने कामयाबी हासिल की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App