बुल्गारिया में छाया रामेश्वर का ‘जोनसारी छोरिए’

By: Oct 10th, 2019 12:01 am

 शिमला – प्रदेश की लोक संस्कृति की न केवल हिमाचल, बल्कि देश-विदेश में भी अलग पहचान है। हिमाचल के परंपरागत गीत आजकल विदेशों में भी गूंज रहे हैं। हिमाचल के प्रसिद्ध गीत हों या यहां की बोली, देश-विदेशों में यह बड़ी प्रसिद्ध है। कुछ ऐसा ही मामला जुड़ा है चौपाल के पहाड़ी गीतकार रामेश्वर का। इन दिनों हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, पहाड़ी नाटी बुल्गारिया में भी सुनी जा रही है। बता दें कि रामेश्वर एक पहाड़ी गीतकार है, जिनके काफी गीत हिमाचल प्रदेश में काफी पसंद किए जा रहे हैं। उनका एक गीत ‘जोनसारी छोरिए’ बुल्गारिया में खूब धूम मचा रहा है। वहां पर इस गीत को खूब पसंद किया जा रहा है। रामेश्वर शर्मा की 31 मई को एक फेमस एलबम ‘ठीक-ठाक शर्मा’ का प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हाथों से विमोचन किया गया था। इस एलबम को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। बता दें कि इस एलबम में लगभग 1200 से अधिक लाइक मिल चुके हैं। इसके साथ ही इस फिल्म के वीडियो को भी काफी पसंद किया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App