ब्रह्मौती में भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी, पीपल की पूजा कर मांगी मन्नतें।

By: Oct 28th, 2019 2:44 pm

सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर बंगाणा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ब्रह्मौती में सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने स्नानघाट पर डुबकी लगाई तथा भगवान ब्रह्माजी के दर्शन किए। उसके बाद श्रद्धालुओं ने यहां पीपल की १०८ परिक्रमा कर विधिवत पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने के लिए मन्नतें मांगी। ऐसा माना गया है कि पीपल के मूल भाग में भगवान श्री विष्णु जी, तने में भगवान शिव जी और अग्रभाग में ब्रह्मा जी का निवास स्थान होता है। इसलिए सोमवती अमावस्या के पर्व पर पीपल के पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं व सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यह भी मान्यता है कि इस दिन पितरों को जल अर्पण करने से उन्हें तृप्ति मिलती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App