ब्रिटेन-ईयू में नई ब्रेग्जिट डील

By: Oct 18th, 2019 12:05 am

लंदन -आखिरकार लंबे इंतजार के बाद ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने ब्रेग्जिट डील पर सहमति बना ली है। पीएम बोरिस जॉनसन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष ने खुद गुरुवार को इसकी घोषणा की। हालांकि, इसे मंजूरी के लिए यूरोपीय और ब्रिटिश संसद की मंजूरी की जरूरत होगी। डील से उत्साहित जॉनसन ने कहा कि अब ब्रिटेन को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और हम दुनियाभर के देशों के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ संसद शनिवार को इसे पारित कर दे। उल्लेखनीय है कि ब्रेग्जिट डील के कारण पूर्व पीएम थैरेसा मे को अपना पद भी छोड़ना पड़ा था। उधर, यूरोपीय संघ के 28 नेताओं की बैठक से पहले यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष ने ट्वीट किया कि जहां चाह है वहां डील है। हम एक हैं। यह यूरोपीय संघ और ब्रिटेन दोनों के लिए निष्पक्ष और संतुलित समझौता है। पिछले कुछ समय से नए पीएम जॉनसन लगातार ब्रेग्जिट पर सहमति बनाने के प्रयास में थे। यूरोपीयन यूनियन के अध्यक्ष एंटनी रिने तो ब्रिटेन को चेतावनी भी दे दी थी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App