भरमौर को करोड़ों की सौगातें

By: Oct 30th, 2019 12:30 am

एकदिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 209 करोड़ रुपए की विकास योजनाएं लोगों को सौंपी

भरमौर –मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को होली व भरमौर के एकदिवसीय दौरे के दौरान लोगों को 209 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात सौंपी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सड़क, अस्पताल व भरमाणी माता रोप- वे व अस्पताल भवन की आधारशिला रखने के अलावा भरमौर में साडा के तहत निर्मित शापिंग कांप्लेक्स का लोकापर्ण भी किया। मुख्यमंत्री ने होली के कुठेड में 2750 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 240 मेगावाट के पावर प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखी। उन्होंने 15 मेगावाट के क्वारसी और पांच मेगावाट के सलून पावर प्रोजेक्ट का विधिवत तरीके से शुभारंभ किया। इन प्रोजेक्टों के निर्माण कार्य पर क्रमशः 150 करोड़ और 90 करोड़ रुपए की लागत आई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को डल्ली- साहं मार्ग पर चार करोड रुपए की लागत से होने वाले मैटलिंग व टायरिंग कार्य और करीब छह करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली चोली- कवारसी मार्ग की आधारशिला भी रखी। होली में विकास योजनाओं की आधारशिला व लोकापर्ण करने के बाद मुख्यमंत्री ने दोपहर बाद उपमंडल मुख्यालय भरमौर का रुख किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भरमौर में संचुईं से भरमाणी तक छह करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले रोप वे और 165. 43 करोड़ की लागत से हलके में 23 सड़कों के निर्माण व विस्तारीकरण कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने भरमौर में एक करोड़ 33 लाख की लागत से निर्मित शापिंग कांप्लेक्स का लोकापर्ण भी किया।इससे पहले मुख्यमंत्री का मंगलवार सवेरे हेलीकाप्टर के जरिए होली पधारने पर हल्के के विधायक जियालाल कपूर की अगवाई में भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।

ददिमा- चलेड़ मार्ग  का भूमि पूजन

मुख्यमंत्री ने 19.57 करोडउ की लागत से निर्मित होने वाले सिविल अस्पताल भवन और 4.35 करोड़ के आईटीआई भवन का नींव पत्थर भी रखी। मुख्यमंत्री ने चार करोड़ 22 लाख से बनने वाली ददिमा- चलेड़ मार्ग के भूमि पूजन की रस्म भी अदा की।

मौके पर ये रहे मौजूद

इस मौके पर सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज, चंबा सदर विधायक पवन नैयर, भटियात के विधायक विक्त्रम जर्याल, जिला भाजपा प्रधान डीएस ठाकुर, डीसी चंबा विवेक भाटिया, एसपी चंबा डा. मोनिका भुटुंगरू व एडीएम भरमौर, भरमौर भाजपा मंडलाध्यक्ष सत्यप्रसाद शर्मा व वरिष्ठ भाजपा नेता चमनलाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App