भाजपा के लिए सीएम ने मांगे वोट

By: Oct 16th, 2019 12:30 am

पच्छाद उपचुनाव को लेकर बड़ू साहिब चौक राजगढ़ में रैली निकाल मांगा समर्थन

राजगढ़ -पच्छाद उपचुनाव को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को पच्छाद से  पार्टी प्रत्याशी रीना कश्यप के समर्थन में गर्मजोशी के साथ बड़ू साहिब चौक राजगढ़ में रैली की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पच्छाद में उन्होंने सबसे ज्यादा विकास कार्यों की घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि पच्छाद पिछड़ा और बिखरा हुआ क्षेत्र है। पच्छाद की जनता को भी हक है कि यहां की जनता विकास के पथ पर आगे बढ़े। उन्होंने गंगूराम मुसाफिर का नाम लिए बगैर कहा कि यहां की जनता को एक ही चेहरा देखने की आदत सी हो गई थी। भाजपा से आजकल यह सवाल पूछा जाता है कि पच्छाद विकास के मामले में पिछड़ा क्यों है, जबकि यह सवाल तो उनसे पूछना चाहिए जो यहां से सात बार विधायक रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी जनता मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 पर डॉयल करें आम जानता की समस्या पर तुरंत कार्रवाई होगी। यदि कर्मचारी ढिलाई दिखाते हुए पाए गए तो उन पर भी कार्रवाई करने की व्यवस्था इसमें की गई है। सीएम हेल्पलाइन जारी करने वाला हिमाचल भारत में चौथा राज्य है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों में सेवा भाव नहीं था, जबकि अब हिमाचल बदल गया है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि यह उपचुनाव सरकार बनाने के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा जमीन से जुड़ा हुआ मुख्यमंत्री जो खुद तो किसी वाहन हेलिकाप्टर में जाता या न जाता हो, बल्कि पूर्व बीमार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को जरूर पीजीआई से शिमला ले आते हैं। चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि पच्छाद की जनता के दोनों हाथों में लड्डू हो सकते हैं। एक सांसद और एक विधायक तय यहां की जनता को करना है। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने शिरगुल महाराज का जयकारा लगाते हुए कहा कि वह सिरमौर में पहले भी कई बार आए हैं और यहां के लोगों किसानों उनकी समस्याओं को बहुत करीब से जानते हैं। इस अवसर पर पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, सांसद सुरेश कश्यप, शिलाई से पूर्व विधायक बलदेव तोमर, वूमन कमीशन की चेयरपर्सन डेजी ठाकुर, सतीश, पच्छाद से भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप, बलदेव कश्यप, आशीष सिकटा, महामंत्री राजपाल ठाकुर, राजगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद ठाकुर इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App