भाजपा को कल मिल सकता है नया अध्यक्ष

By: Oct 31st, 2019 12:20 am

 पांवटा साहिब – पांवटा भाजपा मंडल को शुक्रवार को नया अध्यक्ष मिल सकता है। इसके लिए अंदरखाते प्रक्रिया जारी है। माना जा रहा है कि अगले दो दिनों मंे पांवटा भाजपा अध्यक्ष का चयन कर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब मंे भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए करसत तेज हो चुकी है। इस पद के लिए वर्तमान महामंत्री अरविंद गुप्ता का नाम चर्चा मंे सबसे ऊपर चल रहा है। हालांकि गिरिपार क्षेत्र से भी वर्तमान जिला परिषद सदस्य सहित आंजभोज से भी एक दो नाम दावेदारी की चर्चा मंे हैं। पार्टी के भीतरी सूत्रों की माने तो पिछली बार बाहती समुदाय से मंडल अध्यक्ष रहा। इसलिए इस बार विधायक सुखराम चौधरी भी समुदाय या फिर क्षेत्र के समीकरण बिठा सकते हैं, वहीं अंदर की खबरों के मुताबिक इस बार शहर में मंडल अध्यक्ष के पद देने की चर्चाए जोरों पर है। पार्टी के दो तीन चेहरे भी इस पद के लिए इच्छा जता रहे हैं, वहीं यदि राजनीतिक जानकारों की माने तो अरविंद गुप्ता सुखराम चौधरी की भी पसंद बने हुए हैं। गत विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव मंे अरविंद गुप्ता ने जिस प्रकार अपनी व्यवस्था को प्रदर्शित किया है उससे विधायक भी खासे प्रसन्न हैं। यही कारण है कि वह भी अरविंद गुप्ता को अध्यक्ष बनता देखना चाहते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App