भूतपूर्व राज्यमंत्री विक्रम सिंह पंचतत्त्व में विलीन

By: Oct 29th, 2019 12:30 am

इंदौरा  – भूतपूर्व राज्यमंत्री हिमाचल श्री विक्रम सिंह कटोच का शनिवार देर सायं देहांत हो गया। वहकाफी समय से बीमार चल रहे थे। विक्रम सिंह कटोच हिमाचल प्रदेश के कद्दावर नेताओं में से एक थे। इंदौरा क्षेत्र, जो पूर्व में पंजाब का हिस्सा था, विक्रम सिंह कटोच के प्रयासों से ही हिमाचल प्रदेश में मर्ज हुआ था। बता दें कि विक्रम सिंह कटोच का जन्म 10 जून, 1927 को इंदौरा में हुआ था। राजनीति के सफर में जहां मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाता है, वहीं स्व. विक्रम सिंह कटोच को ‘छोटे परमार’ के नाम से जाना जाता है। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विकास का श्रेय विक्रम सिंह कटोच को ही जाता है। उन्हें इंदौरा के विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है। आज उनके निधन से इंदौरा क्षेत्र में कांग्रेस के स्वर्णिम युग का अंत हो गया है। इंदौरा क्षेत्र की विधायक रीता धीमान, गगरेट  के विधायक राजेश ठाकुर, नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया, जवाली के विधायक अर्जुन ठाकुर, भूतपूर्व विधायक एवं सांसद चंद्र कुमार, कुलदीप पठानिया, भूतपूर्व विधायक रणजीत बख्शी, बोधराज सहित एसडीएम इंदौरा गौरव महाजन, डीएसपी नूरपुर व एसएचओ इंदौरा ने पूर्व राज्यमंत्री विक्रम सिंह कटोच को श्रद्धांजलि दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App