मंडियों में नहीं बिक रहा धान, परेशान

By: Oct 28th, 2019 12:03 am

नारायणगढ़ – अनाजमंडी नारायणगढ़ में धान की फसल की खरीद रुकने पर 30 हजार क्विंटल धान मंडी में पड़ी हुई है। धान की खरीद न होने पर किसान परेशान हैं। जिला हैफ्ड का टारगेट पूरा होने पर समय से पहले आदेश पर खरीद बंद हुई है। पिछले साल करीब सात लाख के करीब धान की खरीद की गई थी, जबकि अभी करीब पांच लाख क्विंटल खरीद की है। जानकारी अनुसार अनाजमंडी में पिछले कई दिनों से बंपर धान की फसल आ रही है। इसकी खरीद हैफ्ड कंपनी कर रही है।  शुक्रवार को हैफेड द्वारा मंडी से धान की फसल की खरीद अभी छह दुकानों की हुई थी कि जिला आदेश पर खरीद बंद कर दी गई।  जिसपर मंडी में पड़ी धान की फसल रूकने से जहां मंडी में अभी भी किसानों की धान की फसल आ रही है। जिससे मंडी में सुखाने व रखने की जगह कम होने पर जहां आढ़तियों व किसानों को मुशकिलें पैदा हो गई हैं। इस पर मंडी के प्रधान नीरज अग्रवाल ने बताया कि धान की फसल हैफेड द्वारा अचानक खरीद बंद करने पर जहां मुश्किले किसान को आ रही हैं और इससे आढ़ती परेशान होगा। क्योंकि मंडी में हजारो क्विंटल धान की फसल पड़ी हुई है, जिसकी खरीद नहीं हुई है। इसको लेकर अभी सभी आढ़तियों की एक बैठक कर निर्णय लिया जाएगा कि हैफेड कंपनी ने समय से पहले खरीद बंद कर दी। इसके लिए वह एसडीएम से मिलेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए मार्किट कमेटी के सचिव ऋषिराज ने बताया कि अब तक मंडी में हैफेड के द्वारा खररीद की जा रही है। जो अब तक पांच लाख 92 हजार क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। पिछले साल हमारी मंडी से सात लाख 82 हजार क्विंटल खरीद हुई थी। अभी मंडी में लगभग 30 हजार क्विंटल धान की फसल पड़ी हुई है। वहीं, हैफेड के मैनेजर पुरुषोतम ने बताया कि हमें जिला हैफेड कार्यालय अंबाला के द्वारा आदेश आए थे कि टारगेट पूरा होने पर खरीद बंद कर दी जाए। मंडी में 30 हजार क्विंटल माल पड़ा है, जो खरीदा नहीं गया है। जिसकी जानकारी जिला कार्यालय को भेज दी गई है। आगे जैसे ही आदेश आएंगे, तो खरीद की जाएगी ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App