महिलाओं का अपमान सहन नहीं

By: Oct 15th, 2019 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने पार्टी की राष्ट्रीय नेता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हरियाणा के मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा के सीएम ने नारी जगत का अपमान किया है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनव चंदेल ने खट्टर की आलोचना करते हुए कहा है कि उनके बयान से साफ है कि महिलाओं के प्रति उनकी क्या सोच है और वह महिलाओं का कितना सम्मान करते हैं। जैनव ने कहा है कि सोनिया गांधी देश की समानित नागरिक हैं। कांग्रेस कभी भी किसी भी महिला का अपमान सहन नहीं कर सकती। उन्होंने खट्टर से सोनिया गांधी से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग करते हुए कहा है कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ किसी भी आंदोलन से महिला कांग्रेस पीछे नही हटेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App