मैदानों में 12 अक्तूबर तक साफ रहेगा मौसम 

By: Oct 7th, 2019 12:03 am

विभाग का पूर्वानुमान पहाड़ों पर नौ तक बारिश

 प्रदेश में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड,  गर्म कपड़े पहनने लगे लोग

शिमला –हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकोें में 12 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहेगा। राज्य में उक्त क्षेत्रों में पूरे सप्ताह के दौरान धूप खिली रहेगी, जबकि राज्य में मध्यम व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नौ अक्तूबर तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश होगी। उधर, राज्य में रविवार को मौसम साफ बना रहा। हिमाचल के अधिकतर क्षेत्रों में दोपहर तक धूप खिली रही, मगर दोपहर बाद आसमान में काले बादल घिरने शुरू हो गए थे। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों मे दोपहर बाद धुंध भी घिरी रही। इस दौरान ऊपरी शिमला के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की भी सूचना है। बारिश से राज्य के कई स्थानों के तापमान में शनिवार के मुकाबले गिरावट आंकी गई है। शिमला, सुंदरनगर, भुंतर, धर्मशाला, नाहन, बिलासपुर, हमीरपुर व डलहौजी के अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री तक की गिरावट आई है। नाहन के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा चार डिग्री की गिरावट आई है। इसके अलावा शेष क्षेत्रों में एक डिग्र्री तक की गिरावट रिकार्ड की गई है, जबकि कल्पा, ऊना, केलागं, सोलन  कांगडा के पारे में उछाल आया है।  राज्य में बीते 24 घटों के दौरान कोठी व डलहौजी में हल्की बारिश हुई है। कोठी में दो मिलीमीटर व डलहौजी में एक मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है। बीते 24 घटों के दौरान मौैसम साफ रहने से न्यूनतम तापमान में हल्का उछाल आंका गया है। उधर, मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य के मैदानी इलाकों में 12 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहेगा, जबकि मध्यम व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नौ अक्तूबर तक मौसम खराब रहेगा।  इस दौरान प्रदेश के कुछ स्थानोें पर बारिश होगी।

कहां, कितना तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    22.6       12.8

सुंदरनगर  27.8       13.9

भुंतर       27.0       12.0

कल्पा     20.3       6.0

धर्मशाला   23.8       15.2

ऊना       30.8       18.4

सोलन     27.2       13.2

नाहन      27.3       17.5

केलांग     15.6       2.4

कांगड़ा    28.6       15.4

बिलासपुर 29.0       17.0

हमीरपुर    28.8       16.9

चंबा       26.2       13.4

डलहौजी  17.1       12.4

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App