यातायात के नए नियम

By: Oct 21st, 2019 12:04 am

किशन सिंह गतवाल, सतौन, सिरमौर

कभी वाहन चलाने वालों के पास लाइसेंस नहीं होता, कभी बिना बैल्ट या हैलमेट के चल देते हैं। कई वाहनों में क्षमता से कहीं अधिक सवारियां या भार अधिक होता है। कई बार चालक नशे की हालत में होते हैं या सचल दूरभाषा पर बतियाने के आदि होते हैं। ऐसे में यात्रा करने वालों और पैदल चलने वाले तक भी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। यही कारण है कि भारत सरकार ने 2019 यातायात नियम बनाया है, जिसमें यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर जुर्माना कई गुना बढ़ा दिया गया है। व्यक्ति की जान कीमती है और इसे हर हाल में बचाया जाना चाहिए। इसकी भले ही कितनी आलोचना हो लोगों के प्राणों की रक्षा बड़ी प्राथमिकता है। लोग ट्रैफिक रूल्ज का शत-प्रतिशत पालन कर जुर्माने से बच सकते हैं। नियमों का पालन करें और स्वयं भी जीएं और औरों को भी जीने दें।                                                       


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App