यूएन से मलीहा लोधी की छुट्टी, मुनीर अकरम को मिली जगह

By: Oct 2nd, 2019 12:02 am

इस्लामाबाद – पाकिस्तान ने यूएन में अपने स्थाई प्रतिनिधि को हटा दिया है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थाई प्रतिनिधि मलीहा लोधी के स्थान पर मुनीर अकरम को नियुक्त किया गया। इमरान ने जिस अधिकारी पर इतना भरोसा दिखाया है, उनका अतीत काफी विवादित रहा है। मुनीर पर अपने से उम्र में काफी छोटी गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट करने का आरोप है। पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ हुए विवाद के कारण उनकी यूएन में राजदूत पद से छुट्टी हुई थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App