रणवीर से नाराज हुईं दीपिका

By: Oct 18th, 2019 12:06 am

18बालीवुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अकसर ही एक-दूसरे की खिंचाई करते ही रहते हैं। कभी रणवीर दीपिका की फोटो पर तो कभी दीपिका रणवीर की फोटो पर। हाल ही में एक और ऐसा ही वाकया हुआ। जब दीपिका ने अपनी एक क्लोजअप तस्वीर शेयर की। बता दें कि दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। यह उनकी क्लोजअप तस्वीर थी। जिसपर रणवीर ने कॉमेंट किया श्और पास। देखते ही देखते उनके इस कॉमेंट को तकरीबन 15हजार से भी ज्यादा फैंस ने लाइक किया।इसके बाद दीपिका ने भी रणवीर को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा अच्छा, घर आजा, मैं बताती हूं, रिप्लाई किया। दीपिका के इस जवाब को तकरीबन सात हजार फैंस ने लाइक किया। साथ ही दोनों की मस्ती पर प्यारे-प्यारे कॉमेंट्स भी पोस्ट किए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App