राजधानी में नगर निगम तहबाजारियों पर सख्त

By: Oct 28th, 2019 12:29 am

प्रशासन ने शहर के बाजारों का किया निरीक्षण, त्योहारों के दौरान शहर में लोगों के लिए समस्या बने तहबाजारी

शिमला –राजधानी में त्योहारों के दौरान शहर में अवैधरूप से व्यापार कर रहे तहबाजारियों को हटाने के लिए नगर निगम प्रशासन लगातार प्रयासरत है। शनिवार को भी नगर निगम प्रशासन ने शहर का निरीक्षण किया गया। नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार को भी शहर में अवैध रूप से कारोबार कर रहे व्यापारियों को उड़ाया व उनका सामान जपत कर लिया गया। इसके बाद तहबाजारियों ने इसके विरोध में सजौली में चक्का जाम भी किया। वहीं, शनिवार को एक बार फिर नगर निगम के आयुक्तम पकं ज राय ने शहर के बाजारों का निरक्षण किया गया। जहां अवैध रूप से तहबाजारी व्यापार कर रहे थे उन्हें उठाया गया। सड़क किनारे बैठे तहबाजारियों ने सड़कों का अतिक्रमण करके शहर का स्वरूप विकृत कर दिया है। वहीं जगह-जगह बिक रही खाद्य सामग्री से भी जनता के स्वास्थ्य लेकर बैठे सिकुड़ती सड़कें आम लोगों के लिए परेशानियों का सबब बनती जा रही है। विशेष रूप से महिलाओं को भीड़ के चलते सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया है। कोर्ट के आदेशों पर नगर निगम का तहबाजारी हटाओ अभियान जारी है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि जब तक शहर में अवैध रूप से बैठे तहबाजारियों पूरी तरह से सफ ाया नहीं हो जाता तब तक नगर निगम का यह अभियान जारी रहेगा। गौर हो कि तहबाजारियों को बसाने के लिए निगम पिछले चार सालों में नाकाम रहा है। स्ट्रीट वेंडर एक्ट को आए चार सालों से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक शिमला शहर में तहबाजारी की समस्या से निपटा नहीं जा सका है। शहर में बाजार तहबाजारियों से भरे पड़े हैं जिसकी वजह से बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं है लोअर बाजार में तहबाजारियों और अवैध रूप से दुकानें बाहर सजाने वालों पर अब हाईकोर्ट की ओर से भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। तहबाजारियों से ने केवल लोअर बाजार और राम बाजार में लोग परेशान हैं, बल्कि उपनगरों में भी तहबाजारियों से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App