सतपाल गगरेट भाजपा के अध्यक्ष

By: Oct 30th, 2019 12:26 am

मवाकोहलां के अंबेडकर भवन में संपन्न हुए चुनाव, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

दौलतपुर चौक –भाजपा मंडल गगरेट के अध्यक्ष पद का चुनाव मवाकोहलां के अंबेडकर भवन में संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से सतपाल सिंह को अध्यक्ष चुना गया। सर्वप्रथम मंगलवार सुबह चुनाव प्रभारी प्यारे लाल एवं स्थानीय विधायक राजेश ठाकुर की अगवाई में कोर कमेटी की बैठक दौलतपुर चौक के लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। तत्पश्चात मवाकोहलां के अंबेडकर भवन मंडल गगरेट के पदाधिकारियों सहित बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूर्व मंडल अध्यक्ष राममूर्ति शर्मा की अगवाई में मंडल अध्यक्ष के चयन हेतु पांच सदस्यीय कमेटी क्रमशः डा. श्याम वर्मा, प्रोमिला ठाकुर, कुसुम लता, विश्वजीत पटियाल एवं नरेश शर्मा आधारित एक कमेटी बनाई गई। जिन्होंने सतपाल सिंह जो कि पूर्व में भाजपा के प्रत्याशी भी रह चुके हैं के नाम का मंडल अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया। इस को सभी ने जोरदार नारेबाजी के बीच सहमति देकर अनुमोदित कर दिया। यद्यपि मंडल अध्यक्ष पद की दावेदार भाजपा नेत्री लक्ष्मी जरियाल ने बूथ अध्यक्षों की राय न लेने पर विरोध जताया, परंतु सतपाल सिंह की ताजपोशी की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर गर्मजोशी से उनका अभिवादन किया। उधर, स्थानीय विधायक राजेश ठाकुर ने सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष का चुनाव होने पर समस्त कार्यकर्ताओं का आभार जताया। साथ ही कहा कि सतपाल सिंह की ताजपोशी से गगरेट विस क्षेत्र भाजपा ओर मजबूत होगी। उधर, नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि मंडल भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने जो विश्वास दिखाकर सर्वसम्मति उनकी ताजपोशी मंडल अध्यक्ष के पद पर की है। उसके लिए वो दिल की गहराइयों से आभारी हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वो सभी की आशाओं और आकांक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। सतपाल सिंह ने बताया कि शीघ्र ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के सहयोग से नई मंडल भाजपा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की टीम घोषित की जाएगी। उसके इलावा प्रदेश एवं केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने हेतु प्रयासरत रहूंगा। साथ ही संगठन व सरकार के बीच समन्वय बैठाकर कार्य करूंगा ताकि हर कार्यकर्ता अपने आपको सम्मानित महसूस करे। वहीं, मंडल गगरेट भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतपाल सिंह मूलतः कुनेरन गांव के रहने वाले हैं और पिछले लगभग 40 वर्षों से जनसंघ भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे है। सतपाल सिंह सपुत्र जैसी राम 1998 में भाजपा की टिकट पर गगरेट विस क्षेत्र से विधायक के पद हेतु चुनाव लड़ चुके है और कम मतों से जीत से वंचित रह गए थे। इसके इलावा 1998 में धूमल सरकार में सतपाल सिंह को एग्रो इंडस्ट्री का निदेशक बनाया गया था। इससे पहले सतपाल सिंह 80 के दशक में कुनेरन गांव के दो बार ग्राम पंचायत प्रधान चुने जा चुके हैं। इसके इलावा 1996 में डंगोह खास वार्ड नंबर 17 से जिला परिषद सदस्य चुने जा चुके हैं। ततपश्चात जिला भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी रह चुके है। मंडल अध्यक्ष चुने जाने से पहले सतपाल सिंह मंडल गगरेट भाजपा के उपाध्यक्ष थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App