सरकाघाट में डंपिंग साइट बनी सड़क

By: Oct 14th, 2019 12:20 am

सरकाघाट –  राष्ट्रीय उच्च मार्ग सरकाघाट-अवाहदेवी पर ट्रक यूनियन कार्यालय चंद्राकड़ी से लेकर श्मशानघाट और आगे वगडनाल तक सड़क किनारे व वन विभाग की भूमि पर सैकड़ों ट्रक मिट्टी, पत्थर और गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।  वहीं वन विभाग की भूमि पर सड़क से निचली तरफ  शहर की मिट्टी और गंदगी को बेखौफ  फेंकी जा रही है। यह गंदगी बह कर साथ लगती वार्ड-एक रामनगर में बने आधा दर्जन जलस्रोतों को प्रभावित कर रही है। सरकाघाट नगर विकास समिति के अध्यक्ष सोहन लाल गुप्ता, हिमाचल प्रदेश पर्यावरण संरक्षण संस्था के प्रदेशाध्यक्ष हिम्मत राम शर्मा, किसान सभा के अध्यक्ष तेजनाथ शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता बृजलाल शर्मा, पूर्व नप उपाध्यक्ष अश्वनी गुलेरिया, अनिल कुमार आदि ने प्रशासन से आग्रह किया है कि सड़क किनारे मिट्टी व पत्थरों के ढेर न लगाए सड़क खाली रखें और सड़क से निचली तरफ वन विभाग की भूमि पर मिट्टी, पत्थर और गंदगी न फेंके। अन्यथा सभी सामाजिक संगठन व सामाजिक कार्यकर्ता स्थानीयों लोगों के साथ मिलकर प्रशासन के खिलाफ  आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App