सैनिक स्कूलों में लड़कियों को अभी इंतजार

By: Oct 20th, 2019 12:01 am

मूलभूत सुविधाओं का अभाव, 2023-24 तक तैयारी पूरी करने के राज्य मंत्रालय के निर्देश

सुजानपुर – सैनिक स्कूलों में लड़कियों की पढ़ाई करवाने की सोच रहे अभिभावकों को अभी इंतजार करना होगा। देश के पांच सैनिक स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव चल रहा है। यही कारण है कि लड़कियों की शिक्षा को लेकर यहां अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। राज्य मंत्रालय निर्देश जारी कर कहा है कि पहले लड़कियों की शिक्षा संबंधी सभी निर्धारित सुविधाएं पूरी करें, इसके बाद ही यहां पर लड़कियों की एडमिशन हो पाएगी। जिन सैनिक स्कूलों में लड़कियों की पढ़ाई के लिए प्रर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं, उन्हें 2023-24 तक का समय दिया गया है। इस समयावधि में इन्हें लड़कियों की शिक्षा से संबंधित सभी सुविधाएं तैयार करनी होंगी।  केंद्रीय गृह राज्य मंत्रालय की मानें, तो लड़कियों की सैनिक स्कूल में शिक्षा सही ढंग से हो सके, इसके लिए जिन-जिन सैनिक स्कूल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं, वह 2023-24 तक तमाम सुविधाएं पूरी करवाएं। बताते चलें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के मंत्री राजनाथ सिंह ने देशभर के सभी सैनिक स्कूल में 2020-21 के लिए लड़कियों को शिक्षा देने की मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्रालय द्वारा जारी की गई इस अधिसूचना से अब लड़कियों का एनडीए में जाने का सपना साकार होता हुआ नजर आएगा। केंद्रीय मंत्रालय ने लड़कियों को शिक्षा देने से पहले महिला स्टाफ  तैनात करने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर सैनिक स्कूल में लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए अभी करीब तीन साल का इंतजार करना पड़ेगा। सैनिक स्कूल सुजानपुर हिमाचल प्रदेश के साथ अन्य चार सैनिक स्कूल, जिनमें सैनिक स्कूल गोपालगंज, बिहार सैनिक स्कूल, रेवाड़ी हरियाणा सैनिक स्कूल, इंफाल मणिपुर सैनिक स्कूल ईस्ट सियांग अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।  बात हिमाचल प्रदेश के सैनिक स्कूल सुजानपुर की करें, तो यहां वर्तमान में व्यवस्था और मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। इसके चलते लड़कों की शिक्षा भी किसी तरीके से चलाई जा रही है, क्योंकि हिमाचल सरकार द्वारा मिलने वाला फंड स्कूल को मिलना बंद हो गया है। फंड के साथ-साथ छात्रों को मिलने वाली रिफ्रेशमेंट कोटे पर भी कैंची चलाई गई है। ऐसे में लड़कियों की शिक्षा कहां से सैनिक स्कूल सुजानपुर करवा पाएगा। इसके लिए केंद्रीय राज्य मंत्रालय द्वारा सुजानपुर के साथ-साथ अन्य चार सैनिक स्कूलों में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App