हरियाणा के डीजीपी ने थपथपाई जवानों की पीठ

By: Oct 23rd, 2019 12:02 am

पंचकूला – हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने राज्य पुलिस व अन्य सुरक्षा बलों के सभी अधिकारियों व जवानों द्वारा विधानसभा चुनाव 2019 में चुनाव ड्यूटी को बेहतरीन ढंग से निभाने व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने पर बधाई दी है। मंगलवार को यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यकुशलता, परिश्रम व कड़ी निगरानी से शांतिपूर्ण मतदान संभव हो सका है। राज्य पुलिस के सभी पुलिस आयुक्तों, रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों, पुलिस महानिरीक्षकों एवं जिला पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों सहित तमाम पुलिसबल ने एक महीने से दिन-रात कड़ी मेहनत व प्लानिंग करके आदर्श आचार संहिता को लागू किया। राज्य पुलिस के 40 हजार कर्मचारियों के समर्पण, सहयोग व अनुशासन से राज्य में चुनाव व्यवस्था पूरी तरह से सफल रही। केंद्रीय बलों की प्रशंसा करते हुए डीजीपी ने हरियाणा राज्य में चुनाव ड्यूटी पर आए केंद्रीय सशस्त्र बलों व अन्य  राज्यों के पुलिस बलों का आभार व्यक्त किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App