हिमाचल में 10 अक्तूबर के बाद बारिश नहीं

By: Oct 8th, 2019 12:30 am

मौसम विभाग का पूर्वानुमान; प्रदेश से जल्द विदा होगा मानसून, धीरे-धीरे बढ़ने लगी ठंड

शिमला – बरसात के मौसम से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दो व तीन दिनों के बाद मानसून हिमाचल से रुखस्त हो जाएगा। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में ज्यादा दिनों तक मानसून की बारिश नहीं होगी। बता दें कि हिमाचल में 10 अक्तूबर के बाद मौसम साफ बना रहेगा, वहीं बारिश की कोई भी संभावना उसके बाद नहीं जताई गई है। हालांकि इस दौरान आगामी दो दिनों तक मौसम विभाग ने मध्य पर्वतीय क्षेत्र व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। बता दें कि सोमवार को भी प्रदेश कई हिस्सों में मौसम खराब रहा। इस दौरान शिमला सहित कई क्षेत्रों में बारिश भी रिकार्ड की गई। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मानसून कमजोर रहा है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक रहा। साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री कम रहा। विभाग के अनुसार सोमवार को केलांग का अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री तक दर्ज किया गया, वहीं कल्पा  में भी 13.0 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया।

कहां, कितना तापमान

शहर   अधिकतम     न्यूनतम

शिमला    21.7       13.1

सुंदरनगर  30.0       18.3

भुंतर       26.4       16.5

कल्पा     13.0       8.7

धर्मशाला   24.6       15.6

ऊना       32.2       18.5

सोलन     25.0       15.0

नाहन      24.9       17.1

केलांग     11.3       3.9

कांगड़ा    28.4       19.2

बिलासपुर 31.0       20.5

हमीरपुर    30.7       19.8

चंबा       26.7       17.1

डलहौजी  16.0       11.4


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App