1000 साल  बाद सड़ती है प्लास्टिक बोतल

By: Oct 15th, 2019 12:20 am

बिलासपुर के एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने लोगों को बताए प्लास्टिक के दुष्प्रभाव

बिलासपुर –राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने लोगों व महाविद्यालय के बच्चों को प्लास्टिक कचरा उन्मूलन के लिए प्रेरित कर जागरूक किया।  एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट जयचंद महलवाल ने बताया कि ये अभियान 11 सिंतबर से 27 अक्तूबर तक चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत कैडेट्स ने अन्य बच्चों के साथ मिलकर ये  शपथ ली कि हम अपने आसपड़ोस व घर मंे प्लास्टिक कचरे का सही उन्मूलन करेंगे तथा अन्य लोगों को भी प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करेंगे। लेफ्टिनेंट जयचंद महलवाल ने बच्चों को प्लास्टिक कचरा उन्मूलन अभियान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक प्लास्टिक की बोतल को सड़ने में 450 साल, प्लास्टिक फोमेड कप को सड़ने में 50 साल व प्लास्टिक बोतल को सड़ने में 200 से 1000 साल लगते हंै। इससे ये जानकारी मिलती है कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण व जीवन के लिए कितना हानिकारक है। यदि समय रहते हम और हमारी सरकारें नहीं जागी तो आने वाले कल बहुत ही भयावह होगा। बी कैडेट अनिता, अनिरुद्ध, अशोक, शगुन, विपाशा व शाबिया ने भी प्लास्टिक के रिसाइकिलिंग व उन्मूलन करने पर संबोधित किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 30 एनसीसी कैडेट्स व महाविद्यालय के  बीएससी द्वितीय वर्ष के 150 बच्चों ने भाग लिया।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App