ढली में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
शिमला – राजधानी के ढली में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। ढली थाना क्षेत्र की एक महिला ने पेशे से चालक एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है। अहम बात यह है कि पीडि़त महिला शादीशुदा है और पति से अनबन के कारण अलग रह रही है। पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय महिला ने शिकायत दी है कि शिमला के सुन्नी निवासी दुष्यंत कुमार बीते एक साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार कर रहा है। बताया गया कि आरोपी पेशे से चालक है। उधर, इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शुक्ला का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App