हिंदी-भोजपुरी प्रस्तुतियों पर धमाल

By: Oct 21st, 2019 12:20 am

बद्दी स्थित अमरावती कालोनी में छठा विशाल भगवती जागरण

बद्दी – बद्दी स्थित अमरावती कालोनी में पूर्वांचल बाबा चौबे विद्या वैदिक जनमानव कल्याण सेवा समिति द्वारा करवाया जाने वाला छठा विशाल भगवती जागरण धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें भोजपूरी कलाकार सुजीत गौतम, हिंदी व भोजपुरी गायक बलवंत सिंह, भोजपुरी स्टार शालिनी दूबे, भोजपुरी हास्य कलाकार शंभू बाबा तथा मंच संचालक संदीप बाबा ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी व हिंदी प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब नचाया। जागरण शाम सात बजे शुरू होकर सुबह पांच बजे तारा रानी की कथा के पूजन के साथ संपूर्ण हुआ। इस दौरान अनेक प्रकार की झांकियों का भी आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष आलोक चौबे व उपाध्यक्ष पिंटु सिंह ने बताया कि बद़दी में पूर्वांचल निवासियों द्वारा करवाया गया यह छठा विशाल भगवती जागरण है, जिसमें भोजपुरी एवं हिंदी गायक कलाकारों ने रात भर मां के भजनों का ऐसा समां बांधा कि दर्शकों की नींद समझो गायब ही हो गई हो। सभी दर्शकों ने दिल खोलकर नाच-गाने के साथ जागरण का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि बद्दी नगर में पूर्वांचल के पचास हजार से ज्यादा लोग भिन्न-भिन्न उद्योगों तथा व्यापारिक संस्थानों में अनेकों वर्षों से कार्यरत हैं व अपना व्यवसाय कर रहे हैं। और यह मां भगवती जागरण सभी पूर्वांचल निवासी एक साथ मिलकर भोजपुरी संस्कृति को संजोकर सामूहिक तौर पर मनाते हैं। इस अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं गुजरात प्रभारी बिहार के पूर्व भाजपा अध्यक्ष सीपी ठाकुर के बेटे दीपक ठाकुर सहित दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. श्रीकांत शर्मा, नगर परिषद के अध्यक्ष नरंेद्र दीपा, उपाध्यक्ष सुषमा गुरमीत कुंडलस, पार्षद संदीप सचदेवा, संजीव कुमार, राकेश गुप्ता, पूर्व विधायक रामकुमार चौधरी, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन व पार्षद मदन चौधरी, संजीव कुंडलस, समिति के अध्यक्ष अशोक चौबे, उपाध्यक्ष पिंटू सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष सत्या पांडे, भुवन सिंह, विकास झा, सरवन ठाकुर, अजय चौबे, जगरनाथ साह, कृष्ण नंद राय, पवन सिंह, अमित तिवारी, उत्तम ठाकुर, भूवनेश्वर यादव, रणजीत पांडेय, रणजीत राय, सुरेश कुमार, सीके वालिया, परमिंद्र बगा, रमा शंकर, रघुपति, अशोक कुमार, संदीप, विश्व नारायण आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App