अंतरिक्ष में अपने सुरक्षा अभियान की शुरुआत करेगा नाटो

By: Nov 22nd, 2019 12:02 am

ब्रुसेल्स – उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने वायु, जमीन, समुद्र और साइबर क्षेत्र की तरह अंतरिक्ष क्षेत्र की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए इस क्षेत्र में अपने अभियान शुरू करने के संकेत दिए हैं। नाटो के महासचिव जेंस स्टोल्टनबर्ग ने बैठक के बाद यह बात कही। श्री स्टोल्टनबर्ग ने कहा कि हम इस मुद्दे पर सहमत हुए हैं कि वायु, जमीन, समुद्र और साइबर क्षेत्र की तरह अंतरिक्ष क्षेत्र में भी हमें अपने अभियान शुरू करने चाहिए। यहां पृथ्वी पर प्रतिदिन अंतरिक्ष किसी न किसी रूप में हमारी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। इसे शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसे आक्रामक तरीके से भी इस्तेमाल किया जा सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App