अयोध्या पर फैसला…लोगों ने मनाई ‘दिवाली’

By: Nov 10th, 2019 12:20 am

सर्वहित कल्याण में फैसले को बताया सराहनीय

हमीरपुर- राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला भविष्य में सर्वहित कल्याण में सराहनीय एवं  सकारात्मक  भूमिका अदा करेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य  एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि भाजपा सरकार को राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट को पारदर्शी बनाना होगा, जिसमें समाज के समस्त जाति वर्ग एवं सभी राजनीतिक दलों की भागीदारी को सुनिश्चित करना होगा। श्रीराम मंदिर का निर्माण विश्व में भारत के प्रति  आस्था का प्रतीक बनेगा। भोरंजः उपमंडल में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के उपलक्ष में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया व मिठाइयां बांटी गई


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App