अरविंद गुप्ता बने पांवटा भाजपा मंडल के अध्यक्ष

By: Nov 1st, 2019 12:22 am

पांवटा साहिब – पांवटा भाजपा मंडल अध्यक्ष की कमान अरविंद गुप्ता को मिली है। अगले तीन साल तक वह पांवटा साहिब भाजपा के अध्यक्ष रहेंगे। गुरुवार शाम को कोर कमेटी की बैठक के बाद कमेटी ने यह निर्णय लिया और घोषणा करते हुए उन्हंे मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इससे पूर्व पूरे दिन बैठकों का दौर चला जिसमें अध्यक्ष के लिए खूब कशमकश हुई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पद के लिए 13 उम्मीदवार ने दावेदारी पेश की,जिनमें अरविंद गुप्ता, दिनेश नेगी,कल्याण सिंह, मनीष तोमर, रछपाल सिंह, राकेश महरालू, अजय मेहता, शमशाद अली, रामलाल शर्मा, हितेंद्र कुमार, दिनेश चौधरी, नवीन शर्मा व कुलदीप सिंह सैणी ने अपना नाम देकर अपना दावा प्रस्तुत किया। इन नामों में से मंडल कोर कमेटी द्वारा सात नाम फाइनल कर हाईकमान को भेजे। कोर कमेटी की बैठक में मंडल से सुखराम चौधरी विधायक, देवेंद्र चौधरी, अरविंद गुप्ता, अशोक कुमार, दिनेश नेगी, नरेश खापड़ा और रमेश तोमर को कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया हैं। कोर कमेटी ने बैठक कर सात नाम हाइकमान को भेजे। जिसमंे अरविंद गुप्ता के नाम पर मुहर लगी। अब भाजपा मंडल पांवटा को नया अध्यक्ष मिल गया है। विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी सहित चुनाव प्रभारी एपीएमसी के चेयरमैन नरेश शर्मा और पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी सहित डा. प्रेम गुप्ता आदि ने अरविंद गुप्ता को बधाई दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App