आदि महोत्सव 16 से, शाह आएंगे

By: Nov 14th, 2019 12:05 am

नई दिल्ली – ट्राइब्स इंडिया का कारोबार 100 करोड़ रुपए का स्तर छूने वाला है। इस कारोबार के लिए 1,000 करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ट्राइब्स इंडिया के शुरुआती दौर में 27 आउटलेट्स खोला गया था, जो कि अब बढ़कर 107 आउटलेट्स हो चुका है। इसे बढ़ाकर 200 ट्राइब्स इंडिया आउटलेट्स खोलने का लक्ष्य है। इस प्लेटफार्म से आदिवासियों द्वारा तैयार किया गया करीब एक लाख वैरायटी उपलब्ध है। बता दें कि 16 से 30 नवंबर तक दिल्ली के दिल्ली हाट आईएनए में राष्ट्रीय आदिवासी त्योहार आदि महोत्सव 2019 को आयोजित किया जाएगा। इसका उद्घाटन 16 नवंबर को शाम छह बजे गृहमंत्री अमित शाह करेंग। इस महोत्सव में 27 राज्यों के करीब 1000 कलाकार लोककला,संस्कृति और संगीत की प्रस्तुति देंगे। इस महोत्सव के दौरान 20 राज्यों के स्थानीय आदिवासी व्यंजन उपलब्ध होगा। 190 देशों में ट्राइबल प्रोडक्ट विक्त्रय करने की योजना पर काम किया जा रहा है। आदिवासियों द्वारा इकट्ठा और तैयार किया वस्तुओं का वैल्यू ऐड किया जाएगा, ताकि बिचौलियों का मुनाफा आदिवासियों को मिल सके उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App