इस सीजन में हिमफेड ने खरीदा रिकार्ड तोड़ सेब

By: Nov 14th, 2019 12:01 am

शिमला – हिमफेड ने मौजूदा सेब सीजन के दौरान रिकार्ड तोड़ सेब की खरीद की है। हिमफेड ने मंडी मध्यस्ता योजना के तहत 27968.6750 मीट्रिक टन सेब की खरीद की है। इसमें मंडियों से 22 करोड़ 37 लाख 49 हजार 400 प्रोक्योरमेंट कॉस्ट है। औसत बिक्री आठ करोड़ 12 लाख 27 हजार 985 है। सेब की औसतन बिक्री 2.95 रुपए प्रति किलो आई है, जबकि सरकार ने 3.50 रुपए प्रति किलो बिक्री का अनुमान लगाया है। हिमफेड के अध्यक्ष गण्ेश दत्त ने बताया कि हिमफेड ने इस वर्ष मंडी मध्यस्तता  योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा निर्धारित आठ रुपए प्रति किलो के हिसाब से बागबानों को सेब का समर्थन मूल्य मिला है। सरकार द्वारा निर्धारित श्रेणी के सेब को इस योजना के अंतर्गत खरीदा जाता है। यह सेब एकत्रीकरण केंद्रों से यह सेब परवाणू मंडी में सरकारी एजेंसियों के सामने नीलाम किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की मंडी मध्यस्तता योजना की विशेषता यह रही कि 117 एकत्रीकरण केंद्रों में कहीं पर  बागबानों की एक भी बोरी सेब सड़ने की सूचना नहीं आई और कहीं से भी ट्रांसपोरटेशन की शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के हाल ही में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया है। इसके लिए  मुख्यमंत्री व उनकी टीम को बधाई देते हैं। इन्वेस्टर्स मीट में जो एमओयू हस्ताक्षर हुए हैं, उनमें कृषि व बागबानी के क्षेत्र में भी निवेश होगा। यदि सरकार चाहेगी तो हिमफेड मूलभूत ढांचा, ंिजसमें स्टोर गोदाम व उपलब्ध स्थानों में सरकार को उपलब्ध करवाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App