एकादशी पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

By: Nov 9th, 2019 12:20 am

श्रीरेणुकाजी। अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र रेणुकाजी झील में एकादशी पर शाही स्नान किया। यहां न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि बाहरी राज्यों से भी भारी तादात में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे। पवित्र रेणुका झील में सुबह करीब चार बजे शाही स्नान शुरू हुआ, जिसके बाद भारी संख्या में लोग यहां शाही स्नान करने पहुंचे। रेणुका झील में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डूबकी लगाई। श्रद्धालुओं का कहना है कि एकादशी के दिन यहां स्नान करना बेहद शुभ है। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन यहां स्नान करने से व्यक्ति पाप मुक्त हो जाता है। श्रद्धालुओं ने बताया कि वह कई पीढि़यों से यहां आज के दिन स्नान करने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि माता रेणुका व भगवान परशुराम के प्रति उनकी भारी आस्था से जुड़ी हुई है। इस तीर्थ स्थल पर आकर जो भी मन्नत उनके द्वारा रखी जाती है वह पूरी हो जाती है। मेले के दूसरे दिन रेणुकाजी में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रेणुका व भगवान परशुराम के मंदिरों में शीश नवाया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App