कल से बारिश-बर्फबारी को फिर हो जाएं तैयार

By: Nov 19th, 2019 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, लाहुल-स्पीति, मनाली व चंबा व सिरमौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 20 नवंबर से फिर बर्फबारी होगी। शिमला, कुल्लू, मंडी, सिरमौर व सोलन के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी। पदेश में यह दौर 23 नवंबर तक जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के मैदानी इलाकों में भी 22 नवंबर को बारिश होगी, जबकि 24 नवंबर को प्रदेशभर में मौसम साफ बना रहेगा। सोमवार को राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। दिन भर धूप खिली रही, मगर शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में एक से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आंकी गई है। नाहन के अधिकतम पारे में सबसे ज्यादा छह तक की डिग्री की गिरावट रिकार्ड की गई है। इसके अलावा सोलन में तीन, भुंतर, कल्पा, कांगड़ा व डलहौजी के पारे में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 20 से 23 नवंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। मैदानी इलाकों में भी 22 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App