कांग्रेस कार्यकारिणी की कल होने वाली बैठक रद

By: Nov 21st, 2019 12:01 am

शिमला – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भंग होने के बाद कांग्रेस ने यहां पीसीसी की बैठक भी रद कर दी है। बैठक 22 नवंबर को प्रस्तावित थी, जिसे रद कर दिया गया है। क्योंकि अब कार्यकारिणी ही नहीं रही, तो कांग्रेस अध्यक्ष ने बैठक को रद कर दिया। कांग्रेस ने  अपनी अगली रणनीति बनाने के लिए यह बैठक बुलाई थी। बताया जाता है कि बैठक में 30 नवंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की भारत बचाओ रैली पर चर्चा होनी थी कि किस जिला से कितने लोग दिल्ली जाएंगे। इनकी किस तरह से तैयारियां रहेंगी, इस विषय पर भी बातचीत की जानी थी। अब दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ होने वाली रैली को अगले महीने 14 दिसंबर तक टाल दिया गया है, वहीं यहां पर कार्यकारिणी को ही भंग कर दिया गया है। ऐसे में अब नई कार्यकारिणी बनने के बाद ही पीसीसी की बैठक होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App