कुल्लू में चरस के साथ महिला धरी

By: Nov 12th, 2019 12:01 am

कुल्लू – जिला कुल्लू के भेखली ब्यार क्षेत्र में पुलिस ने एक घर  से चरस बरामद की है। मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र में रेड की और एक घर में दबिश के दौरान चरस बरामद की। पुलिस ने 48 वर्षीय महिला के घर से 910 ग्राम बरामद की है। एनडीपीएस एक्ट-20 के तहत मामला दर्ज कर महिला को  गिरफ्तार किया गया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App