खूब लुभा रही लिबर्टी की दीपावली सेल

By: Nov 20th, 2019 12:06 am

तीन लाख लोग उठा चुके हैं लाभ, पहली दिसंबर तक आयोजन

करनाल  – उत्तर भारत में अपनी तरह की अनूठी लिबर्टी दीपावली सेल करनाल में जोर-शोर से चल रही है। यह सेल पहली दिसंबर तक चलेगी। इसमें अब तक डेढ़ से तीन लाख लोग आ चुके हैं। यह प्रदर्शनी खासतौर पर नव विवाहित दंपतियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। करनाल, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सोनीपत, चंडीगढ़, जींद, यूपी, पंजाब व हिमाचल प्रदेश के साथ लगते जिलों से बड़ी तादात में लोग आ रहे हैं। प्रदर्शनी से संबंधित जानकारी देते हुए लिबर्टी के पीआरओ वीपी सिंह ने बताया कि सेल का उद्घाटन लिबर्टी के सीईओ रमन बंसल के मार्गदर्शन में किया गया था। इस सेल में कई तरह की वैरायटी प्रदर्शित की गई है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की पसंद के शूज, चप्पलें यहां प्रदर्शित की गई हैं। आजकल शादी का सीजन होने के कारण लोग शादी के सामान के साथ चप्पल और जूते खरीदने भी यहां आ रहे है। यहां पर वैडिंग कलेक्शन मुख्य तौर पर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App