खेल नगरी धर्मशाला में पुलिस का कमाल

By: Nov 17th, 2019 4:13 pm

51वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस स्पोटर्स मीट का शुभारंभ रविवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया। तीन दिवसीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश के चार रेंज के 500 के करीब खिलाड़ी आठ प्रतियोगिताओं में दमखम दिखा रहे हंै। महिला पुलिस जवानों के लिए भी पहली बार स्पोट्र्स पुलिस मीट में छह इवेंट होंगे। महिला जवानों को उत्साहित करने के लिए पहली बार अनूठी पहल की गई है। अधिकारियों के लिए भी दो इवेंट करवाए जाएंगे। जिसमे लॉन टेनिस और बैंडमिंटन भी होगा। तीन दिनों तक प्रदेश पुलिस की तीन रेंज नोर्दन सेंटर, साऊथ्रन रेंज, सेंट्रल रेंज व महिला विंग के खिलाड़ी भाग लेंगे। पुलिस मीट का समापन मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App